*फिल्म की कहानी एक पिता के संघर्ष पर आधारित है-अरुण वर्मा*
जेएनए/अमर तवाही पत्रकार नगर,खगड़िया – जिले के स्थानीय कलाकारों के द्वारा निर्माण किया गया हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘दा फादर’ का मेकिंग स्क्रीन रिव्यू श्री कृष्णा टॉकिज के सभागार में ऑल रिपोर्टर्स युनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा संयुक्त रूप से फीता काट का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा इस फिल्म की कहानी एक पिता के संघर्ष पर आधारित है, जो युटयुब पर 10 मार्च तक डी एस डी लाइव फिल्म के बैनर तले रिलीज होगी। बोले, जिले में कई कलाकारों ने पूर्व में भी अपना प्रयास जारी रखा, जिससे कि खगड़िया में सांस्कृतिक उत्थान की गतिविधियों को बल मिले, बीते वर्ष टी पी जलान की शोर्ट फिल्म “प्रस्थान’ को भी दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। उन्होंने कहा निर्मात्री श्वेता भारती का भी फिल्म के क्षेत्र में अनवरत प्रयास जारी है। उक्त लघु फिल्म के निर्माता सह मुख्य कलाकार वरिष्ठ रंगकर्मी श्री सतीश आनंद ने मौके पर बताया कि स्थानीय कलाकारों में विनित विक्रम, राहुल दिवाना, जय श्री, धर्मेंद्र सिंह, महादेव दीवाना इत्यादि ने अपनी भूमिका निभाई है। वहीं कैमरामैन देवशंकर देवा जी हैं एवं निर्देशन प्रसिद्ध कलाकार राहुल दिवाना ने किया है।
उन्होंने बताया कि इस स्क्रीन रिव्यू से कलाकारों के अभिनय कौशल एवं निर्माण की तकनीक के खूबी तथा कमियों का सरलता से मूल्यांकन किया जाता है, ताकि आगामी भविष्य में यहां के कलाकार और बेहतर कार्य-कुशलता का परिचय दे सकें, और जिले का नाम ऊंचाईयों पर बूंलंद कर सके। उक्त कार्यक्रम में शिक्षक नेता मनीष सिंह,जिप सदस्य प्रिय दर्शना कुमारी, कलवार सेवक समाज के अध्यक्ष डा० अरविन्द कुमार वर्मा, किरणदेव यादव, चम्पा राय कई स्थानीय कलाकार,जगदूत टीम एवं कलाप्रेमियों ने हिस्सा लिया।


