*अशोक कुमार को मिला शिक्षकों का सम्मान*
JNA/मिथिलेश भगत अररिया। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार के प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार को अररिया जिला के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने शिक्षा विभाग द्वारा विशिष्ट शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों के वेतन संरक्षण से संबंधित प्रेस नोट जारी करने के उपरांत इनके अथक प्रयास से लिए सराहना किया। इस पहल से राज्य के सभी विशिष्ट एवं प्रधान शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से प्रसन्न होकर शिक्षकों ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर श्री अशोक कुमार का भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार ने कहा कि—“शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों की सुनिश्चितता ही हमारे महासंघ का प्रमुख लक्ष्य है। आने वाले समय में भी हम शिक्षक हित में ऐसे ही प्रयास करते रहेंगे।इसकी जानकारी देते हुए परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ,बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने बताया कि— “श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ ने निरंतर शिक्षक हित में सार्थक पहल की है। वेतन संरक्षण से जुड़े इस प्रयास ने अररिया सहित प्रदेश के अन्य जिलों के शिक्षकों को भी नई उम्मीद दी है।” महासंघ आगे भी सदैव इसी तरह शिक्षक हित में बेहतर कार्य करने के लिए कृतसंकल्पित है।
अभिवादन करने वालों में महासंघ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, चंदन कुमार, रवि कुमार, शैलेश मिश्र, शालिनी कुमारी, सोनी कुमारी, माहेनिगार सुल्तान, प्रवेश अहमद, अब्दुल मोबीन, सोनू कुमार शास्त्री, सुनीता कुमारी, अजराना खातून समेत दर्जनों शिक्षक शामिल थे।
प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ, परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष को शिक्षकों ने किया सम्मानित
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


