35.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

प्रशासन एवं पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने के विरोध में खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा खगड़िया में विरोध प्रदर्शन किया गया।

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नीट पेपर लीक मामले एवं पुनः नीट परीक्षा लेने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा 24 जुलाई 2024 को बिहार विधानसभा घेराव के दौरान राज्य के प्रशासन एवं पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने के विरोध में खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा खगड़िया में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता अवधेश कुमार सिंह उर्फ ए के सिंह कर रहे थे। वक्ताओं ने बिहार के एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि नीट पेपर लीक के मामले को लेकर बिहार विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर जिस तरह एनडीए सरकार के इशारे पर प्रशासन और पुलिस ने बर्बरता लाठी चार्ज किया, जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनवास वीभी एवं प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास बुरी तरह घायल हो गया और युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पिटाई के कारण हाथ पैर की हड्डियां टूट गई बहुत से कार्यकर्ता बेहोश हो गए इस सरकार में जनहित के लिए आवाज उठाने वाले पर लाठी बरसाना यह जुल्म है, इस एनडीए सरकार की 2025 में विदाई तय है, बिहार की जनता नीतीश कुमार वाली एनडीए सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है । इस सरकार में अपराध में बेतहाशा वृद्धि, अपराधियों को पुलिस द्वारा पूरी छूट दी गई है, बिहार में महंगाई,बेरोजगारी, घोटाला और पेपर लीक के मामले में अब्बल हो चुकी है। वक्ताओं ने इस नीतीश कुमार एवं एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादव, शहीद कुमार, खतीबुर रहमान, गायत्री भारती, अशोक चौरसिया, मनोज मिश्र,जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव अर्जुन स्वर्णकार, कैलाश शर्मा, कांग्रेस एससी जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,कांग्रेस नेत्री मिनी कुमारी, कांग्रेस नेता विवकानंद सिंह, अर्जुन यादव, चंदन कुमार यादव, देवानंद ठाकुर, वीर प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें