जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया किडजी प्री स्कूल, जयप्रकाश नगर,खगड़िया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें श्री कुमुद रंजन कमर्शियल इंस्पेक्टर रेलवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री कुमुद रंजन के हाथों से बच्चों को ट्राफीऔर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। आज ही स्कूल में पुराने सत्र का समापन तथा नए सत्र का आरंभ भी किया गया। बच्चे उमंग उत्साह से लबरेज थे। श्री विद्यानंद चौधरी(पुर्व बी डी ओ) इस अवसर पर स्पेशल गेस्ट के रूप में मौजूद थे उन्होंने बच्चों उज्जवल भविष्य की कामना की। बिजनेसमैन श्री पंकज मिश्रा ने कहा कि किडजी के बच्चे हर एक मंच पर अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत रहे हैं आने वाले समय में यहां के बच्चे अपने प्रतिभा के दम पर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाएंगे।
किडजी प्री स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रद्युम्न
कुमार ने कहा कि किडजी जो वादा अपने अभिभावकों से करता है उन वादा को पूरा करने के लिए हर एक प्रयास करता हैं जिससे कि वह वादा पूरा कर सके यानी बच्चो का विकास हो। बच्चे खेल कूद में बढ-चढ के भाग लिएऔर अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया। इनाम जीतने वाले बच्चों में स्तुति ओम,शान्वि देव,युसूफ,समायरा पाखी,सात्विक,ताप्ती,ज्ञानवी आयुष,,शैली,अंकित,तृषा,पूर्वी वैभव,रियांश,आस्वि,ईश्वर,अंकित शामिल है। सेंटर हेड श्वेता शर्मा और आलिया तबस्सुम को भी स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया इस अवसर पर स्कूल के अभिभावक समेत गण्यमान्य लोग उपस्थित थे लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।
आदर के साथ
प्रद्युम्न कुमार
7782011114


