27.6 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

विश्व रंगमंच दिवस पर फिल्म निर्देशक अंजनी किशोर ने की घोषणा चुनाव बाद होगी फिल्म ” मशान एक प्रेम कथा” की शूटिंग

खगड़िया ज़िले के कलाकारों को मिलेगा मौका – अंजनी किशोर, फिल्म निर्देशक

JNA/S.K.Verma

खगड़िया। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर हिन्दी व भोजपुरी फिल्म के निर्देशक अंजनी किशोर ने एक विशेष भेंट में कहा लोक सभा चुनाव के बाद मेरे निर्देशन में बनने वाली फिल्म “मशान एक प्रेम कथा” की शूटिंग खगड़िया ज़िले के विभिन्न हिस्सों में की जायेगी। इसके लिए कलाकारों के चयन हेतु फर्स्ट ऑडिशन टेस्ट हुआ था। मगर, कलाकारों के विशेष मांग पर पुनः सेकेंड ऑडिशन टेस्ट की तारीख़ की घोषणा शीघ्र की जायेगी। आगे उन्होंने कहा एक मैथिली फ़िल्म का भी निर्माण किया जायेगा, जिसके नाम को उजागर नहीं कर प्रोडक्शन नम्बर वन के तहत होगा। मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या, आपकी फिल्म में फरकिया के कलाकारों को अभिनय करने का मौक़ा मिलेगा ? फिल्म निर्देशक अंजनी किशोर ने कहा जी हां, चूंकि मैं ज़िले के अलौली का रहने वाला हूं इसलिए यहां के कलाकारों को जरूर प्राथमिकता दूंगा।
मौक़े पर उपस्थित फिल्म “प्रस्थान” के कलाकार डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा विश्व रंगमंच दिवस की शुरुआत 1961 में अन्तर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान आई टी आई द्वारा की गई थी। 62 वें विश्व रंगमंच दिवस लोगों को प्रभावित करने, मनोरंजन करने, सिखाने और बदलने में रंगमंच कलाओं के मूल्य को पहचानता और रेखांकित करता है। आगे डॉ वर्मा ने कहा आने वाले दिनों में लोक सभा चुनाव के बाद ज़िले के कलाकारों की खोज युद्ध स्तर पर की जायेगी जिसमें युवा, युवती, बूढ़े, बूढ़ी और बच्चे भी रहेंगे। इसके लिए जागरुकता आभियान भी चलाया जायेगा और चयनित कर सूचीबद्ध की जायेगी। उक्त अवसर पर लोक गीत गायक छैला बिहारी संग गीतों में अभिनय करने वाले कलाकर रवि राज एवं सुभद्रा कुमारी भी मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें