44.4 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

भाजपा के खिलाफ प्रखण्डवार चलाया जाएगा पोल खोल अभियान:बबलू मंडल

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने सोमवार को अपने पार्टी कार्यालय में उपस्थित जदयू के प्रमुख साथियों के साथ कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि जाति आधारित गणना विरोधी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा अतिपिछड़ा एवं अन्य कमजोर वर्ग के विरोधी, आरक्षण और संविधान विरोधी केन्द्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान गत 01 सितम्बर से राज्य स्तर पर चलाई जा रही है, जो आगामी 20 सितम्बर 2023 को समापन किया जाएगा।इस बीच विगत शनिवार को जिला मुख्यालय में जो मशाल जुलूस निकाला गया वो काफी बेहतर व सफल रहा है।इसके लिए उन्होंने जदयू के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया
है ।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि हमलोगों का अगला प्रखण्डवार कार्यक्रम क्रमशः07 सितम्बर को चौथम व परवत्ता, 08 सितंबर को गोगरी, 09 सितंबर को सदर प्रखण्ड खगड़िया, 10 सितम्बर को अलौली,11 सितम्बर को मानसी एवं 12 सितम्बर को बेलदौर प्रखण्ड मुख्यालयों में केन्द्रीय बीजेपी सरकार के विरुद्ध पोल खोल अभियान के तहत मशाल जुलूस/कैंडिल मार्च निकाले जाने का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश, प्रमंडल, जिला, विधान सभा, प्रखण्ड स्तर के प्रभारी, पदाधिकारी, क्षेत्रीय विधायक, पूर्व विधायक आदि भाग लेंगे।
इस अवसर पर जदयू के प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल,सुबोध यादव,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जय कुमार सिन्हा,छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू सिंह,प्रमोद महतों, जिला महासचिव अंगद कुमार, दीपक कुमार, जयजयराम कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें