35.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सर्वहारा नेता कामरेड भोला प्रसाद सिंह की 27वीं स्मृति समारोह का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

पूर्व मुखिया हरिलाल प्रसाद सिंह महासचिव जनमुक्ति आंदोलन के अध्यक्षता में भाकपा पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई समारोह काआयोजन डॉ नरेंद्र शर्मा ने भोला प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए यह कहा कि इन्होंने गरीबों की लड़ाई खेत खलिहान से लेकर न्यायालय तक केनि सेवा प्रदान करते थे गरीबों के घर में जाकर खाना एवं सोना उनके लिए सामान्य कार्य था एक सामंत परिवार में जन्मा व्यक्ति इस तरह गरीबों के प्रति समर्पित होना विचारणीय विषय है आज गरीब मजदूर उनका अभाव महसूस कर रहे हैं इस समारोह में भोला बाबू के परिवार के सदस्य राहुल कुमार एवं महिलाएं श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं उनके विचारों उनके बारे में प्रकाश डाला इस समारोह को संबोधित कामरेड गिरिजा नंदन सिंह अधिवक्ता बैजनाथ शर्मा कां सुरेश प्रसाद जिला मंत्री भाकपा एवं रामप्रसाद जिला मंत्री सीपी एम कामरेड उमा शंकर प्रसाद एस यू सी आई कामरेड बसी अहमद माले बिंदु प्रसाद अधिवक्ता अनिल कुमार अधिवक्ता एवं रफीक आलम ने भी उनके जीवनी पर प्रकाश डाला एवं माल्यार्पण कियाअन्त में एक मिनट मौन रखकर समारोह समाप्त किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें