32.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

मतदान केंद्र संख्या 71 आसपास वाले क्षेत्र में महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका के सहयोग से मतदाताओं को जागरूकता रैली

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर 216 जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के रतनी फरीदपुर प्रखंड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर द्वारा फरीदपुर गांव में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र संख्या 71 आसपास वाले क्षेत्र में महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका के सहयोग से मतदाताओं को जागरूक रैली का आयोजन किया गया तथा मतदान के महत्व के बारे में बताया गया।बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा अपने पोषक क्षेत्रों में मतदाताओं से मतदाता करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बताया कि 36 जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से मतदान दिनांक 01 जून, 2024 को निर्धारित है, जिसके लिए आप अभी से ही तैयार हो जाए तथा अपने बाहर रहने वाले परिवारों को मतदान पर आने को बोला, ताकि हर एक मतदाता मतदान में शामिल हो। मतदाता को मतदान में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए कहा, ताकि आपके एक मत से आपका आने वाला भविष्य सुरक्षित हो।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें