22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

महर्षि विद्या पीठ के बच्चों को दिलाई गयी, संविधान की शपथ

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद। संविधान दिवस के अवसर स्थानीय महर्षि विद्या पीठ में नन्हे मुन्ने बच्चों को संविधान के प्रति समर्पण का शपथ दिलाया गया। इस दौरान विद्यालय निदेशक साकेत रौशन, प्राचार्या सोनाली शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ शपथ लेते हुए संविधान के प्रति अपनी आस्था एवं निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि आज के दिन महत्व इसलिए है क्योंकि इसी दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। आज संविधान को अपनाए 75 साल हो गया। संविधान में लिखे मूल्यों, जैसे न्याय, समानता और भाईचारे की याद दिलाता है। इसलिए बच्चों को भी अनुशासन रूप में रह कर संविधान के प्रति अपनी आस्था एवं निष्ठा को बनाए रखना चाहिए। वहीं विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहीं कि भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया। यह एक ऐतिहासिक दिन था और इसी दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस लिए हम सबको संविधान के प्रति समर्पित रहना चाहिए।इस शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलाबा प्राचार्य सोनाली शर्मा, शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, निशि कुमारी, प्रिया कुमारी, रीमा कुमारी शिक्षक हिमांशू राज सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें