*छात्र एवं अभिभावक सरकारी लाभकारी योजनाओं से हुए अवगत*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के माध्यमिक विद्यालय छोटी बलहा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में पधारे डीपीएम एमडीएम संतोष कुमार गुप्ता एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ ठाकुर का स्वागत प्रधानाचार्य खगेश कुमार ने पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर किया।
श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों के लिए बिहार सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीएओ ठाकुर ने छात्रवृति योजना,बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्य्मंत्री पोशाक,परिवहन योजना, उन्नयन योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं से बच्चों एवं अभिभावकों को अवगत कराया। जिला से आए पदाधिकारियो को बच्चों ने खराब भोजन देने की शिकायत किया।जिसको लेकर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए आवश्यक कारवाई करने की आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षकों को पठन पाठन से सबंधित दिशा निर्देश दिया।मंच संचालन बीपीएससी शिक्षक डॉ. विजय कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन माध्यमिक विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य संतोष कुमार ने किया। मौके पर शिक्षक हरिशंकर जी, मृत्युंजय कुमार,संदीप कुमार , कारिया खातून,कामरान आलम, अजीत ठाकुर,राजेश राम एवं अभिभावक सत्येंद्र कुमार,मुकेश सिंह, जमशेद आलम,अशोक रजक सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थें।


