30.6 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मानसी आरपीएफ ने ट्रैन से मोबाइल चोर को मोबाइल के साथ धर दबोचा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ खगड़िया  निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के निर्देशन में आरपीएफ मानसी के सउनि रंजीत नर्जिनरी साथ स्टाफ रेसुब पोस्ट मानसी द्वारा मानसी स्टेशन पर गस्त व निगरानी किया जा रहा था । इसी दौरान समय करीब – 00:44 बजे गाडी संख्या- 15716 डाउन गरीब नवाज एक्सप्रेस मानसी प्लेटफार्म संख्या-02 पर लाल सिग्नल पर खड़ी हो गई। तभी उपरोक्त बल सदस्यों द्वारा एक व्यक्ति को उक्त गाडी के स्लीपर कोच से संदिग्ध अवस्था में अपने आप को छुपते छुपाते उतरते हुए देखा गया जो बल सदस्यों को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया, जिसे उपरोक्त बल सदस्यों द्वारा घेर कर मानसी स्टेशन प्लेटफार्म संख्या- 02&03 के बीच बिजली पोल संख्या- 114/42 पर पकड़ लिया | पकडाए व्यक्ति को कब्जा में लेकर पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम व् पता- रवि कुमार, उम्र-30 वर्ष, पिता- स्व० लालगीर राम, घर- फुलवरिया, वार्ड नंबर-02, थाना- फुलवरिया, जिला- बेगुसराय बताया । पकडाए व्यक्ति से पुलिस बल को देख कर भागने तथा मानसी स्टेशन में आने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न हीं कोई यात्रा प्राधिकार पत्र दिखाया । तब शक पुख्ता होने पर पकडाए व्यक्ति का विधिवत जामातलाशी लेने पर उसके पहने हुए पैंट से कुल पांच अदद पुराना इस्तेमाली स्क्रीन टच मोबाइल – (1) redmi c-2 ब्लू रंग का , जिसका imei/no- 865841044906072, 865841044906064 screen lock हालात में बिना सिम का (2) redmi नोट-7 काले रंग का, जिसका imei/no- 863287040926676, screen lock हालत में बिना सिम का (3) रेअल्मी 3 प्रो बैगनी रंग का , जिसका imei/no- 862162041321436, 862162041321428 screen lock हालत में बिना सिम का (4) Itel Vision mobile हरे रंग का, जिसका imei/no- 355656118585504, 355656118585512, screen lock हालत में बिना सिम का (5) Infnix s-4 ब्लू रंग का, जिसका imei/no- 911656151889141, 911656151889158, एक जिओ कंपनी का सिम लगा हुआ जिसका मोबाइल नंबर- 9279447208 scree unlock हालत में (6) तीन चार्जर (7) 500/- रुपया का एक नोट (8) पकडाए व्यक्ति का आधार कार्ड तथा उसके कलाई में (8)timex का एक हाथ घडी बरामद हुआ | पकडाए व्यक्ति से बरामद मोबाइल एवं चार्जर के बारे में पूछने पर अन्य यात्रियों का होना बताया साथ ही बताया कि उक्त गाडी में बेगुसराय में चढ़ा तथा रेल यात्रियों से उक्त मोबाइल तथा तीन चार्जर चोरी किया तथा मानसी में गाडी रुकने पर उतर गया। तत्पश्चात मौके की कार्यवाही कर बरामद पांचों मोबाइल को विधिवत तलाशी सह जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया तथा पकडाए व्यक्ति को अपराध का कारण बताते हुए गिरफ्तार किया । तत्पश्चात जप्त सामान एवं मौके पर तैयार कागजात एवम एक टंकिट आवेदन के साथ गिरफ्तार अभियुक्त रवि कुमार को चिकित्सा जांच कराने के उपरांत जीआरपी मानसी को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में जीआरपी मानसी में कांड संख्या 27/2024 दिनांक 26/09/24 U/S- ,303(2),317 (5) भारतीय न्याय संहिता 2023 दर्ज कर si Ranjan Prasad , द्वारा अनुसंधान का कार्य किया जा रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें