जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के वार्ड सदस्य ने मानसी भौली बॉल मैदान में मानसी प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों की बैठक, बैठक की अध्यक्षता वॉर्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्री पवन पासवान ने की ,काफी संख्या में वार्ड सदस्यों ने लिया भाग वहीं बैठक में जिला अध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार मालाकार ने बताया कि वार्ड सदस्यों के अधिकार में कटौती बर्दाश्त नहीं करेंगी ,खगड़िया जिला के सभी वार्ड सदस्य आक्रोश में सरकार से आग्रह किया, कि वार्ड सदस्यों को जल्द से जल्द वित्तीय अधिकार मिले और जब सभी प्रतिनिधि का मानदेय वेतन डबल किया गया, तो वार्ड सदस्यों को क्यों नहीं अभी तक कुछ नहीं हुआ है। बिहार सरकार संज्ञान में ले और वार्ड सदस्यों को अधिकार दें नहीं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन करेंगे ,वहीं प्रखंड अध्यक्ष पवन पासवान ने बताया कि जो हमको अधिकार देगा तो हम सरकार को साथ देंगे नहीं तो बुथ अस्तर पर 24 और 25 के चुनाव में खुल कर विरोध किया जाएगा। वहीं जिला कोषाध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कोई भी विधायक और सांसद हमारी आवाज को सदन में नहीं उठाते हैं । वार्ड सदस्यों को मजबूर होकर बाहर कमाने के लिए पलायन करना पड़ रहा है । जो काफी निंदनीय है सरकार संज्ञान ले नहीं तो होगा पुरजोर विरोध किया जाएगा।वही काफी संख्या में उपस्थित वार्ड सदस्यों ने सरकार की नीति के विरुद्ध विरोध करते दिखाई दिए। वहीं मौके पर वार्ड सदस्य मोतबीर आलम, राजकिशोर पासवान, वार्ड प्रतिनिधि दीपक कुमार, सुधांशु यादव, मनोज साह ,रणजीत सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि नितेश यादव,वार्ड प्रतिनिधि राज किशोर कुमार ,धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार, सदा मनोज यादव, हब्बौ यादव, एवं मानसी प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।


