जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी नगर पंचायत के मटिहानी छठ घाट पर सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा आज मटिहानी गंगा घाट में छठ व्रती महिलाओं ने दिए डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य आज 19 नवंबर को छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन संध्या अर्घ्य डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया है, चार दिवसीय छठ पर्व में तीसरा दिन सबसे खास होता है। इस दिन लोग अपने परिवार के साथ छठ घाट पर जाते हैं और कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। मान्यता है कि जो लोग पूरी श्रद्धा के साथ छठ माता और सूर्य देव की पूजा-अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं छठ मैया पूरी करती हैं। मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू बताया कि इस बार मानसी नगर पंचायत बनने के बाद नगर पंचायत के तरफ से NH 31 से मटिहानी गंगा घाट तक बिजली कि समुजित प्रबन्ध किया गया है वहीं सीसी टीवी कैमरे लगाया गया है। गंगा घाट पर छठ वर्ती को चेंजिंग रूम बनबाया गया,छठ मेला कमिटी के तरफ से हर साल कि तरह इस साल भी प्रबन्ध किया गया है। मानसी पुलिस जगह जगह सजग रहें किसी भी तरह कि छठवर्ती को किसी तरह कि दिक्कत ना हो, वही मौके पर पर मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, उप मुख्य पार्षद पप्पु कुमार सुमन, सनमून राज, वॉर्ड पार्षद सह संसद प्रतिनिधि हीरा लाल यादव, पांडव कुमार, मनीष कुमार, अवधेश कुमार, विभुति कुमार, डेविड कुमार, मुकेश कुमार साह उपेन्द्र तमोली, विकाश कुमार संतोष कुमार चंद्रवंसी, विक्की कुमार चंद्रवंशी , कुणाल कुमार आदि दर्जनों ने आयोजन को लेकर मटिहानी गंगा घाट पर आस्था महा पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी में लगी हुई है। समिति ने मटिहानी गंगा घाट पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो उसमें हरसंभव प्रयास कर रहीं हैं।
नई खबरें


