*बुधवार को अग्रसेन भवन में कार्यक्रम का उद्घाटन गणेश वंदना के साथ किया गया*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया गणेश वंदना आचुकि शर्मा के द्वारा किया गया।
अध्यक्ष अनिता कोठारी ने बताया कि बुधवार को गणगौर माता को लाकर गीत गाकर रिझाया गया, एवं सभी मिड टाउन शाखा की बहनों द्वारा घूमर डांस, एवं कई तरह के गेम्स खेला गया।साथ ही सभी बहनों को सुहाग की निशानी चूड़ी पहनाया गया ।तथा जीते हुए प्रतिभागीयों को गिफ्ट देकर एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के द्वारा सिंधारा किया गया।साथ ही हमारे शाखा सदस्यों की बेटियां अनुभूति बजाज,मैग्गी तुलस्यान, शिखा सर्राफ का सम्मान स्वरूप सिंधारा भी किया गया।
गुरुवार की सुबह से ही गणगौर माता की पूजा अर्चना की गई तथा शाम को सीढ़ी घाट बूढ़ी गंडक जाकर गीत गाते हुए धूमधाम से गणगौर की बिदाई की गई।शाखा सचिव सुमन तुलस्यान एवं कोषाध्यक्ष श्वेता खंडेलिया ने कहा कि होली वाले दिन से तीज तक ईसर गणगौर की पूजा 16 दिनों तक सभी नई दुल्हन पूजा करती है, और आज अंतिम दिवस सभी सुहागिन स्त्रियां अपने अमर सुहाग के लिए ईसर गौरा के रूप में शिव पार्वती की पूजा करती है।दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजिका अनु खंडेलिया,प्रगति पोद्दार एवं मिड टाउन की सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।एवं सभी ने भरपूर आंनद लिया।
संगीता बाजोरिया
मीडिया प्रभारी


