27.8 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

राकेश शास्त्री ने आवास कर्मियों के हित में सीएम को सौंपा ज्ञापन

*ज्ञापन में आवास कर्मियों की समस्याओं, उपलब्धियों सहित सेवा स्थायी, राज्य कर्मी का दर्जा देने एवं मानदेय पुनरीक्षण करने आदि 16 सूत्री मांगों को पुरा करने का सीएम से किया गया अनुरोध*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया रविवार को नव निर्मित अनुमंडल अस्पताल, गोगरी के उद्घाटन करने हेतु आये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आगमन पर भगवान हाई स्कूल के मैदान में बने हैलिपेड के निकट प्रशासनिक स्तर पर प्रवेश पत्र प्राप्त महागठबंधन के नेताओं ने जहां उनका बुके व माला से भव्य स्वागत किया।वहीं राज्य आवास कर्मी संघ(सगासा) बिहार के प्रदेश सचिव सह जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने सीएम का हाथजोर अभिवादन करते हुए सगासा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्राफ के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संविदा आधारित नियोजित ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास लेखापाल व ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत कर्मियों के हक में उनकी सेवा को स्थायी करने, राज्य कर्मी का दर्जा देने,मानदेय पुनरीक्षण करने,संविदा कर्मियों की सेवा स्थायीकरण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के अनुशंसाओं के कार्यान्वयन -अनुमोदन – स्वीकृति बिहार राज्यपाल के आदेश से सरकार के अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प ज्ञापांक में वर्णित आवास कर्मियों के सम्बन्ध में कंडिका क,ग,च,ज,एवं त में जो पूर्व से लागू है। और मंत्रीमंडल द्वारा अनुमोदित व स्वीकृत है उसे धरातल पर लागू करने की स्वीकृति दी जाए,सेवा पुस्तिका का संधारण एवं सेवा शर्त नियमावली का निर्धारण किया जाए,सभी सेवांत लाभ,ग्रेच्यूटी उपादान आदि का प्रावधान करने, विभाग द्वारा पहचान पत्र निर्गत करने,समूह बीमा,चिकित्सा बीमा,राज्य बीमा, विशेष आवास योजना, मुफ्त बस ,रेलशपास व कैंटिंन में मुफ्त भोजन की सुविधा देने, सभी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने,पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सेवा सुरक्षा की गारंटी देने,संविदा रद्द आवास कर्मियों को सेवा में वापसी करने,नियोजित शिक्षकों की भांति मृत्यु होंने पर इनके आश्रितों को अनुकम्पा का लाभ देने तथा इन कर्मियों के पद का क्रमशः पंचायत सहायक, प्रखण्ड लेखापाल व प्रखण्ड पर्यवेक्षक के रूप में नामाकरण करने के साथ कोरोना वायरस( कोविड-19) के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु रखे गये लैब टेक्नीशियन के सेवा संविदा में समायोजन करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
वहीं जदयू के जिला महासचिव अंगद कुमार ने काशीमपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापना करने की मांग की।
सीएम व डिप्टी सीएम के स्वागत करने वालों में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव,नीलम वर्मा, अशोक कुमार सिंह,पंकज कुमार पटेल , वीणा पासवान,उमेश सिंह पटेल,शहाव उद्दीन,अंगद कुमार, सावन कुमार बन्टी, सिद्धांत कुमार छोटू व जयजयराम कुमार आदि दर्जनों पार्टी के साथी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें