31.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

राजस्व महाअभियान में ललित कुमार मिश्रा ने अंचलाधिकारी से मांग किया, सुची इन्डेक्स को दिवाल में चिपकाया जय

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड अन्तर्गत पुर्वी ठाठा पंचायत के पंचायत भवन के परिसर में राजस्व महाअभियान का द्वितीय केम्प सफलतापूर्वक रहा। आज के केम्प में राजस्व कर्मचारी कृष्णा कुमार एवं किसान सलाहकार के द्वारा केम्प को चलाते हैं । कम्प्यूटर पर दो कर्मी कार्य को सफलतापूर्वक कर रहे हैं । केम्प में जनता के सहयोग के लिए माता दुर्गा नव युवा समिति ,पुर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष, मिथलेश कुमार यादव दिन भर लगे रहे। सचिव ललित कुमार मिश्रा ने अंचलाधिकारी मानसी से मांग किया है, सुची इन्डेक्स को दिवाल में चिपकाया दिया जाए ताकि आसानी से अनपढ व्यक्ति भी अपना नाम खोजवा सके, घर घर तो कागज पहुचाया नही गया। आदमी कागज को खोजकर लेने के लिए व्याकुल है। जबकि केम्प कल तक ही है। केम्प में कागज जमा बहुत कम हो रहा है। लेकिन खोजने के लिए भीड ज्यादा है। जो व्यक्ति कल पेपर लेगा तो जमा कहा करेगा। दिवाल में चिपका देने से लोग नाम देखकर कागज आसानी से खुजबा सकते है। कल दिवाल में पेपर चिपका दे ताकि अनपढ व्यक्ति को आसान हो सके , केम्प खत्म के बाद कागजात कहा जमा करेगा इसकी भी जानकारी कल केम्प में दिया जाए, ताकि छुटे व्यक्ति अपना अपना कागजात जमा कर सके । बहुत सारे व्यक्ति का नाम आनलाइन नही हुआ है ।उसका क्या होगा और उसको कागजात कब मिलेगा और जमा कब करेगा ।इस संबंध मे भी जानकारी कल की केम्प में देने की मांग अंचलाधिकारी मानसी से सचिव ललित कुमार मिश्रा ने किए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें