22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

रालोजपा के युवा तुर्क नेता यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान ने किया कई गांवों का भ्रमण, समस्याओं से हुए रूबरू

JNA/Arvind Verma

खगड़िया। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के युवा तुर्क नेता यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान (सुपुत्र पशुपति कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री) ने अलौली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत शहरबन्नी पंचायत के फूलतौरा, गमहरिया, चिकनी आदि गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से क्षेत्रीय समस्याओं से रुबरु हुए। ग्रामीणों में खासकर युवा और महिलाओं ने यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान का जगह जगह स्वागत किया और उनमें दिवंगत राम विलास पासवान की छवि दिखाई दी, जैसा कि ग्रामीणों से मीडिया द्वारा पूछने पर ज़बाब मिला। यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मीडिया से कहा मैं अपने पैतृक गांव शहर बन्नी अक्सर आता रहता हूं, लोगों से मिलता जुलता हूं और समस्याओं से अवगत होकर, समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करता रहता हूं। इसी कड़ी में गांवों में भ्रमण कर रहा हूं। ग्राम भ्रमण कार्यक्रम में यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान के संग संग चल रहे थे शहरबन्नी पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार, अलौली के पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, सरपंच शशिकांत पासवान, विमल मुखिया, तिरन चौधरी, शीतल पासवान, चिकनी के वार्ड पार्षद गणेश यादव, राजे मुखिया, योगेंद्र प्रसाद केवट, चिकनी के वार्ड सदस्य मीना देवी, पैक्स कार्यकरिणी सदस्य उषा देवी तथा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अलौली प्रखंड अध्यक्ष हिटलर, ज़िला छात्र रालोजपा के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता। पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा अलौली विधान सभा क्षेत्र से ऐसे युवा जुझारू नेता की सख्त आवश्यकता है ताकि अलौली का सर्वांगीण विकास तेजी से हो सके।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें