*समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक*
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्रीमती सफीना ए. एन. का पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रेक्षक महोदया ने बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली। दिनांक 01.08.2025 को मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत विधानसभावार मतदाता संख्या की समीक्षा की गई। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने बी.एल.ए. के माध्यम से ऐसे पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने में सहयोग करें जिनका नाम किसी कारणवश अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत बी.एल.ओ. को लक्ष्य निर्धारित कर विशेष रूप से महिला एवं नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष ध्यान दें। बैठक में जिले में चल रही SVEEP गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रखंडों में मोबाइल वैन का परिचालन किया जा रहा है तथा नियमित रूप से मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रेक्षक महोदया ने निर्देश दिया कि संगीतमय कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करें। उक्त बैठक मे निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त, मगध प्रमंडल, गयाजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के साथ साथ उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मगध प्रमंडल, गयाजी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 218- मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सह अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 216- जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 217- घोसी विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता श्रीमती अमु अम्ला, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, सहायक नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, नमामि गंगा श्री अमित कुमार , आम आदमी पार्टी अध्यक्ष, श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री धीरज कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश केशरी, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के सचिव श्री जगदीश प्रसाद , इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष मो. इसतीयाक आजम एवं प्रवक्ता श्री भूषण कुमार सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा एवं जिला प्रवक्ता श्री रजनीश कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) श्री प्रिंस कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष श्री महेश ठाकुर, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया (मार्क्ससिस्ट लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के मो. हसनैन सहित अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


