30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन का उदघाटन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जयसवाल ने किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया के एन क्लब खगड़िया में जिला राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन का उदघाटन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जयसवाल ने किया। मुख्य अतिथि युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश कुमार और विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव थे। जिला सम्मलेन का अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी ने किया एवं संचालन खगड़िया जिला प्रभारी
उद्घाटनकर्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सह महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा का केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार में संविधान और लोकतंत्र दोंनो खतरा में है। मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार मनुवादी व्यवस्था लाना चाहती है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान को नहीं मान रही है। सभी सरकारी सम्पतियों को निजी कम्पनियों के हाथों अपने पूंजीपतियों मित्र को कौड़ियों के भाव बेच रही है ताकि सरकारी नौकरी में जो आरक्षण है उसको समाप्त कर सके। देश की आधी आबादी का कोई सम्मान नहीं है।मनीपुर में महिलाओं के साथ जो जघन अपराध हो रहा है उस पर देश के प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं।जिन महिला पहलवानों ने देश का नाम रौशन कर रही है उसका इस देश मे कोई ईज्जत नहीं है।
पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि हमारा संविधान तो खुद में एक जीवित दस्तावेज है, जिसे यूँ तो बनाने में लगभग 3 साल लगे लेकिन उसका स्वरूप आज तक बदलता आ रहा है। फिर नए संविधान की बात कहाँ से आ गयी? ये तो कल भी नया था और आज भी नया है।
संविधान में दिए गए प्रावधानों की अनेक बार आलोचनाएं हुई, लेकिन किसी ने आज तक नये संविधान की बात नहीं कही।
ये संविधान कहीं न कहीं आपको चुभ रहा है।
प्रधानमंत्री जी को किसी और विवेक से काम लेना चाहिए, बिबेक देबोरॉय से नहीं।
समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों का लगातार राजद से जुड़ना पार्टी की एटूजेड की नीति और पढ़ाई-लिखाई, दवाई, सिंचाई, कमाई, सुनवाई और कार्रवाई को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से ही हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज़ बनने और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विभिन्न पृष्ठभूमियों और व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के जुड़ने से प्रत्येक वर्ग की जरूरतों के अनुरूप प्रभावशाली नीतियों को बनाने और उन्हें लागू करने में विश्वास रखती है।
युवा राजद के रास्ट्रीय प्रवक्ता नितेश यादव ने कहा कि नारी को शक्ति से जोड़कर देखने की जो परम्परा है, वह सही मायने में अपने आप में अद्वितीय है। घर की चहारदीवारी से लेकर महिला प्रकोष्ठ राजद की कार्यकर्ता समाज और संगठन के लिए पुरजोर तरीके से कार्य कर रही हैं।इसलिए केंद में बैठी बीजेपी सरकार का जाना तय है और इसबार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी जो बहुजन के हितों के लिए काम करेगी।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव,प्रमोद यादव,बुद्धजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार यादव,युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव प्रभा देवी,रूबी कुमारी, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, चंद्रशेखर कुमार,

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें