* घटना मानसी थाना क्षेत्र के एसएच 95 सड़क के बलहा सैदपुर गांव के पास की*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बलहा सैदपुर के पास मानसी पुलिस ने एक आरोपी को एक हथियार और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं घटना बीते रात करीब 8:30 बजे SH-95 किनारे पेट्रोल पंप बलहा सैदपुर के समीप एक पीड़ित के साथ मारपीट कर फायरिंग करने का प्रयास किया लेकिन फायरिंग नहीं हुआ उसके बाद अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। वही पीड़ित आदित्य आनंद ने बताया कि वह अपने स्टाफ और भाई महानंद यादव के साथ हिसाब-किताब कर रहा था। इसी दौरान चौथम थाना क्षेत्र के सहोरवा गांव के अखिलेश यादव समेत 4-5 अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये की मांग की।विरोध करने पर आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया।इसके बाद बदमाशों ने उसके गले से चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शहोरवा गांव निवासी अखिलेश यादव (पिता: कामों यादव) को एक हथियार और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 110/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, वहीं फरार अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


