21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

रेल थाना मानसी अध्यक्ष सह निरीक्षक विकास कुमार ने चोर गैंग की उद्भेदन

*तीन व्यक्ति जेवरात व बाइक सहित पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार*

*ट्रेन में चलता रहा सदियों जेवरात की चोरी घटना को अंजाम देने बाला गैंग का किया उद्भेदन *

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी  रेल थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर रेल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक मानसी विकास कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर पुलिस बल महेश कुमार चौहान, एएसआई संदीप कुमार पासवान, गुड्डू यादव, राजू कुमार, जितेन्द्र कुमार पासवान एवं चालक मिथुन कुमार पासवान के साथ रेल थाना मानसी , मानसी टेम्पू स्टैंड के पास से तीन व्यक्तियों को चोरी की जेवरात के साथ एक बाइक सहित पांच मोबाइल एवं कुछ रोल्ड-गोल्ड गहने एवं तीन घड़ी, दो औजार के साथ गिरफ्तार किया गया है। मानसी जीआरपी रेल थानाध्यक्ष सह निरक्षक विकास कुमार ने कहा कि तीनों युवक की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के संतोष कुमार, पिता रामकृपाल राम रामचंद्र पुर के रूप में पहचान हुई, वही महेशखूट के छोटी झिटकिया गांव के मिथुन कुमार और बेगुसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा  गांव के कृष्ण मोहन गुप्ता के पुत्र सचिन कुमार उर्फ पाले के रूप में पहचान किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताते चले कि इस गैंग के सरदार संतोष कुमार जो कि महेशखूट रामचंद्र पुर के रहने वाला है। जो कि शराब के तस्करी करने में भी जेल जा चुका है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें