*बिहार विद्युत विनियामक आयोग पटना के जनसुनवाई में संतोष ने रखा सुझाव*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया बिजली उपभोक्ताओं को बिना कोई मानक सुविधाएं मुहैया कराये प्रतिवर्ष बिजली दर बढ़ाएं जाने संबंधी नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की वित्तीय वर्ष 2024 -25 के प्रस्तावित विद्युत दर वृद्धि दर याचिका का विरोध बिहार विद्युत विनियामक आयोग पटना के न्यायालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में ग्राम स्वराज संघ बलहा के अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।
उन्होंने विनियामक आयोग के समक्ष बिजली संबंधी जनसुनवाई को बिहार के सभी 9 प्रमंडलों में कराएं जाने का सुझाव दिया।जिसे आयोग ने आवश्यक मानते हुए प्रमंडलों में किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने 3 या 5 वर्ष के अंतराल होने पर बिजली दर बढ़ाएं जानें,उपभोक्ताओं के अनुपात में कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने,मनमाने तरीके से बिजली बिल नहीं भेजे जानें,बिजली बिल बकाया एवं भुगतान दोनों होने की जानकारी मोबाइल पर दी जाने,कर्तव्यहीन पदाधिकारी एवं कर्मचारी आवश्यक रूप से दंडित किये जाने,ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी समस्याएं को ससमय दिन अवधि में निष्पादन किये जाने सहित अन्य सुझाव दिये। उन्होंने बिजली कंपनियों की कार्य शिथिलता से हुई हानि,क्षति की भरपाई उपभोक्ताओं से पाने की चाह को न्याय संगत नहीं बताया। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियां अपनी कार्य प्रबंधन ठीक कर लें तो उन्हें न राजस्व की कमी होगी और न ही बार बार प्रतिवर्ष विद्युत दर वृद्धि याचिका देने की जरूरत होगी।


