जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, अन्डर 14 बालक में रूद्र वीर सिंह बालिका में दक्षा वत्स, अन्डर 17 में माधव कुमार यशवन्त, बालिका में अनुष्का कुमारी, अन्डर 19 में केशव कुमार यशवन्त बालिका में प्राची राज बनी शतरंज चेम्पियन। खगड़िया जिला प्रशासन एंव उपाधिक्षक शारिरिक शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में खेल भवन सह व्यामशाला के प्रांगण में तीन आयुवर्ग यथा अन्डर 14, 17 , एवं 19 के बालक और बालिका का शतरंज प्रतियोगिता कराया गया।
मुख्य आर्बिटर के रूप में सिनियर नेशनल आर्बिटर सह जिला खेल प्रशिक्षक जे के जवाहर ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में चार चार बालक व बालिका का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है जिसका नाम इस प्रकार है। अन्डर 14 बालक वर्ग में क्रमशः रुद्र वीर सिंह, मानव कुमार, अध्यन खेडिया, अंकित कुमार तीबारी, प्रथम माधव कुमार यशवन्त, सौरभ कुमार, विनित विनायक, श्रीनाथ विनायक, अन्डर 19 प्रथम, केशव कुमार यशवन्त, द्वितीय आयुष कुमार, तृतीय आदित्य बर्धन, जयकिस कुमार, बालिका वर्ग अन्डर 14 दक्षा वत्स, जेनिफर, बाॅबी कुमारी, कनक गुप्ता, अन्डर 17 बालिका अनुष्का कुमारी, कुमारी आयुषि प्रिया, खुशी कुमारी, साधना कुमारी, अन्डर 19 प्राची राज, बैष्णवी अग्रवाल, पीहु शर्मा, लक्ष्मी कुमारी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
मौके पर मौजूद उपाधिक्ष कार्यलय के प्रधान लिपिक अरविंद कुमार पांडे, आदेश पाल अजय कुमार, ऑपरेटर विश्व जीत कुमार, सिनियर नेशनल आर्बिटर चन्द्र राज, तकनिकी सहायक गुलशन कुमार, अभिषेक कुमार, नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त सहित शतरंज के खिलाडिगण उपस्थित थे। इसके पहले खेल का उद्घाटन संयुक्त रूप से संघ सचिव विप्लव रंधीर, खिलाड़ी कुमारी आयुषि प्रिया, जे के जवाहर, प्रेम कुमार यशवन्त ने शतरंज कि चाल चलकर शतरंज खेल का शुभारम्भ किया।
शतरंज चेम्पियन में प्रत्येक वर्ग में चार चार बालक व बालिका को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


