जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शारदा देवी उजियार साह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 14 में माधव कुमार यशवंत एवं अंडर-19 व सीनियर वर्ग में शुभम कुमार विजेता बने। खगड़िया संवाददाता। खगड़िया शतरंज प्रशिक्षक व खेल निर्णायक सह अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी जे के जवाहर ने बताया कि 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत शतरंज खेल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 12 लड़कियों एवं 12 लड़कों का चयन हुआ था।
नवंबर माह में ही बालक एवं बालिका वर्गों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शतरंज खिलाड़ियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खेल अभ्यास बहुत जरूरी हो गया। इसी क्रम में अंडर 14, व अंडर 19 दिनांक 13/11/2023 को संयुक्त रुप से अंतर जिला ओपन प्रतियोगिता एवं सीनियर वर्गों का दिनांक 14/11/2023 को जय खगड़िया शतरंज क्लब के तत्वावधान में दिनांक 13 नवंबर से 14 नवंबर 2023 तक शारदा देवी उजियार साह मेमोरियल दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन एन ए सी रोड खगड़िया के आमंत्रण बैंक्विट हाल में कराया गया। इस समारोह का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता शत्रुघन भगत, नन्ही खिलाड़ी श्रावणी मेंहता, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त, अध्यक्ष अभय कुमार विक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, पत्रकार अरूण वर्मा के द्वारा शतरंज की चाल चल कर किया गया। पहले दिन के खेल के अंतिम व पांचवे चक्र के फाइनल राउंड में वरीय रेटेड खिलाड़ी शुभम कुमार(चार अंक) को अन्डर 14 के खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त ने चाल की जाल में फंसा कर रिजाइन करने को मजबूर कर दिया व माधव ने बाजी अपने नाम कर ली तथा 5 अंक प्राप्त कर अंडर 14 के विजेता बने, विनीत विनायक उपविजेता, रूद्रवीर सिंह तृतीय, श्रीनाथ विनायक चतुर्थ व मानव कुमार पंचम, अंडर19 में बूकल्ज के आधार पर शुभम कुमार (चार अंक) विजेता, केशव कुमार यशवंत ( चार अंक) उपविजेता, तन्नु कुमारी तृतीय, आशीष कुमार चतुर्थ व नेहा कुमारी पंचम एवं दुसरे दिन के सीनियर वर्ग के खेल में शुभम कुमार विजेता, माधव कुमार यशवन्त उपविजेता, हर्षवर्धन राज तृतीय व केशव कुमार यशवन्त चतुर्थ रहे। बालिका वर्ग में शगुन भगत विजेता, अनुष्का कुमारी उपविजेता एवं कुमारी आयुषी प्रिया तृतीय को मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार चुन्नु विशिष्टअतिथि सेवानिवृत शिक्षक रंजीत साहू, सम्मानित अतिथि अंबुज कुमार पोद्दार एवं जय खगड़िया शतरंज क्लब की उपाध्यक्ष सीमा देवी के द्वारा मेंडल, ट्रॉफी एवं नगद पुरुस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अदिति कुमारी को विशिष्ट पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। संबोधन के कर्म में मुख्य अतिथि नितिन कुमार चुन्नु ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का खेल दिखाकर राज्य में ही नहीं पूरे देश में खगड़िया का नाम रौशन करेंगे। इस अवसर पर शतरंज खिलाडी व जय खगड़िया के संयुक्त सचिव मनोज कुमार राय, प्रशांत कुमार सिंह,मुंगेर से आए हुए आदर्श कुमार, पटना से आर्यन व आदित्य, सहरसा से अभिषेक कुमार,राहुल कुमार, सौरभ कुमार,सक्षम कुमार, साधना कुमारी, श्रावणी मेंहता एवं नवनीत राज के अलावे दर्जनों खेल प्रेमी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 14 माधव कुमार यशवंत एवं अंडर 19 के सीनियर विजेता शुभम कुमार बने
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


