26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

सभी प्रखंडों/पंचायतों में जीविका के सभी समुदाय आधारित संगठनों में सफाई अभियान, स्वच्छता पर चर्चा

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

सुखा – गीला पृथक्करण का प्रदर्शन तथा स्वच्छता शपथ दिलाने की गतिविधि की गई ।
सभी प्रखंडों/पंचायतों में स्वच्छता अभियान का सफ़ल संचालन हेतु जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी जीविका समूह संगठन में स्वच्छता पर विशेष चर्चा किया गया, ताकि सभी वार्ड/पंचायत स्तर पर सभी घरों को स्वच्छता ही सेवा के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके तथा जीविका दीदियों के माध्यम से हर घर दस्तक देते हुए स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जा सके एवं सभी घरों से स्वच्छता सुविधाओं के बदले यूजर चार्ज प्राप्त किया जा सके। साथ ही स्वच्छता को जीवन में विशेष महत्व देते हुए विभागीय निदेशानुसार सम्पूर्ण स्वच्छता के स्थायित्व को बनाए रखने के उद्देश्य की प्राप्ति की जा सके।
जीविका के समुदाय आधारित इस कार्यक्रम में सभी प्रखंड समन्वयक एवं पंचायत स्तरीय सभी पर्यवेक्षक ने भाग लिया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें