जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट खगड़िया 15 जनवरी 2024 को सर्राफा व्यवसाई तथा कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके एवं प्रखर समाजसेवी रहे स्वर्गीय नन्दकिशोर बाबु के 14 वें पुण्य तिथि उनके निवास पर मनाई गई। उक्त मौके पर कांग्रेस एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। उक्त मौके पर उनके बड़े पुत्र कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता सहित कांग्रेस के जिला महासचिव अर्जुन स्वर्णकार, अरविंद स्वर्णकार, संजय कुमार एवं परिवार के सदस्यों ने ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दिए।


