जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आज दिनांक 20 जनवरी 2024 को एरोड्रम स्टेडियम, जहानाबाद में किया गया, जो दिनांक 20 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक चलेगा। इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश की तीन टीम कुल 45 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंम माननीय विधायक श्री कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, डी.एस.पी. जहानाबाद एवं जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी एवं प्रयोजक प्रिंस कुमार द्वारा दीप प्रज्जवल्लित कर किया गया ।खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि द्वारा खेल भावना का उत्तम प्रदर्शन करने का मंत्र दिया गया।साथ ही दिव्यांग खेलो के प्रति और सजगता के प्रयासों में सहभागी बनने का भी आश्वासन माननीय विधायक द्वारा दिया गया।मेडल लाओ नौकरी पाओ के तहत जहानाबाद जिला सहित पूरे प्रदेश के खेल पारंगत लाभान्वित हो रहे हैं। खेल से लोग आगे बढ़ सकते हैं, यह भी अतिथियों एवम आयोजको को बताया गया।
पहले मैच के लिए टाॅस पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश के बीच हुआ। पश्चिम बंगाल ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग किया । पश्चिम बंगाल ने 12 ओवर में कुल 148 रन बनाकर 03 विकेट लिया। श्री महेश ने 75 रन 35 गेंदों पर बनाया, जिसमें 7 चौके क एवं 06 छक्के भी शामिल थे। दिनकर ने 41 रन। उत्तर प्रदेश ने 18 रन 10 गेंदो में बनाया एवं सुरेन्द्र गौतम ने 15 रन बनाये। बाॅलरों का भी अच्छा प्रदर्शन रहा महेश ने 03 विकेट लिये, सोमनदेव ने 03 विकेट लिये एवं प्रकाश अहेरी ने 02 विकेट लिये है। इस प्रकार पहला मैच में पश्चिम बंगाल 92 रनों से विजेता रही एवम मैन ऑफ द मैच श्री महेश जी रहे हैं।
वहीं दूसरा मैच में उत्तर प्रदेश ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी किया गया, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया, जिसमें उत्तर प्रदेश पहले बल्लेबाजी किये। इसमें पवन कुमार 36 रन, काशीम खान 32 रन एवं बाॅलिंग में प्र्रताप कुमार ने 02 विकेट लिये, राजीव कुमार ने 02 विकेट लिये हैं। बिहार के तरफ से अमित ने 28 रन, राजीव कुमार 24 रन एवं सुरेन्द्र गौम ने 03 विकेट लिये। बिहार विजेता रहा। मैन आफ द मैच राजीव कुमार ने जीता।
पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोगी शाखा प्रबंधक, एस.बी.आई., जहानाबाद, श्री निरंजन केशव प्रिंस निदेशक वैद्यनाथ निर्माण इं0 प्रा0 लि0, श्री कौशलेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू सामाजिक कार्यकर्ता श्री आशुतोष कुमार, निदेशक, गोकुल वासुदेव कं, श्री रविकांत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, श्री साधु यादव, जिला परिषद भाग-2, श्री विक्की कुमार, जहानाबाद ट्विलस शोरूम, जहानाबाद, श्री विवेक सिंह, अधिवक्ता, श्री विक्की यादव, सामाजिक कार्यकर्ता, श्री पिन्टु यादव उर्फ छोटू, सामाजिक कार्यकर्ता वार्ड पार्षद-26, इन सभी का सहयोग प्राप्त हुआ है जिनके प्रयाशो से एवम जिला प्रशासन के सहयोग से पूरा कार्यक्रम कराया जा रहा है। इनमें श्री अजीत कुमार जिला आईकाॅन एवं एथलेटिक्स संघ के सदस्य का भी योगदान सराहनीय रहा।


