37 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

स्वच्छता रैली एवं साइकिल रैली का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद घोसी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में स्वच्छता की गतिविधियों का संचालन करते हुए स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा को सफल बनाया जाने का प्रयास निरंतर जारी है l घोसी प्रखंड के सभी विद्यालयों में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत लगातार गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है l इसी क्रम में घोषी प्रखंड के मध्य विद्यालय घोषी के प्रांगण में मध्य विद्यालय बैरामसराय, गोड़सर, उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय घोसी, लखाबर के छात्र -छात्रा,प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक सामूहिक रुप से सम्मिलित हुए जहाँ से स्वच्छता रैली एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया l प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार एवं प्रखंड स्वच्छता समन्वयक सोनी कुमारी के नेतृत्व में निकाले इस रैली में सैंकड़ों की संख्या में छात्र शामिल हुए. मध्य विद्यालय घोसी से रैली की शुरुआत हुई जो घोसी बाजार, प्रखंड कार्यालय होते हुए खपुरा मोड़ से पुनः मध्य विद्यालय घोसी में समापन किया किया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरियापुर के छात्रों ने भी अपने आस पास के गाँव में स्वच्छता रैली निकाल कर स्वच्छ रहने का सन्देश दिया. बताते चलें कि दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न स्वच्छता सम्बंधित गतिविधियों का संचालन रोस्टर वार किया जाना है जिसमें स्वच्छता शपथ, एक पेड़ माँ के नाम, एक दिया स्वच्छता का, बच्चों एवं सामुदायिक स्तर पर रंगोली, निबंध प्रतियोगिता,स्वच्छता मित्र जाँच शिविर स्वच्छता रैली आदि गतिविधियों का क्रियान्वयन सभी विभागों के सहयोग से कराया जाना है l ग्राम पंचायत उबेर में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत मुखिया, पंचायत सचिव एवं सफाई कर्मियों के द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें