19.6 C
Khagaria
Sunday, December 7, 2025

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुनियाद केंद्र डुमरा में सम्मान एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

JNA/ संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2025 के अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सीतामढ़ी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई-सह-बुनियाद केंद्र, डुमरा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बुनियाद केंद्र डुमरा के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने की। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले, उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप निखार हो, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। जो भी लाभ-योजनाएं उनके लिए संचालित हैं, वे समय पर और बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए उपलब्ध कराई जाएं। सभी संबंधित पदाधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पेंशन तथा आवश्यक उपकरण समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया जिला प्रबंधक गिरीश मोहन शरण ने बताया कि लूडो, पेंटिंग, चित्रकला, गायन एवं लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेमेंटो, प्रमाण पत्र, मेडल और बैग देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत प्रतिभागियों में राम सागर कुमार, शिवम कुमार, प्रफुल्ल कुमार, सीमा कुमारी, राजन कुमार सहित अन्य शामिल थे|सहायक उपकरणों का वितरण कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण प्रदान किए गए, जिनमें—मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल – 3 लाभार्थियों को
ट्राइसाइकिल – 8 लाभार्थियों को
सिलाई मशीन – 3 लाभार्थियों को
इसके अलावा 27 दिव्यांग बच्चों को सांत्‍वना पुरस्कार तथा 42 दिव्यांगजनों को विशेष सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम पर नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, वाई.पी. अमन कुमार, मंटू कुमार, नवीन कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार, शिवशंकर प्रसाद, कनक लता, पियूष कुमार, अरविंद कुमार, राघवेंद्र, सोनू, रमेश झा सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें