जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला के प्रसिद्ध बिजनेसमैन तथा जनता दल यूनाइटेड में बिहार प्रदेश सचिव श्री गौतम कुमार उर्फ भैया जी ने अपने भाई गौरव प्रसाद के साथ मिलकर पिता श्री गोपाल प्रसाद जी का जन्मदिन मनाया !! गौतम कुमार ने बताया कि उनके पिता श्री गोपाल प्रसाद जी का जन्मदिन हरेक जन्माष्टमी पर मनाया जाता है, श्री गोपाल प्रसाद जी खगड़िया के बहुत प्रसिद्ध बिजनेसमैन हैं जिनका दो जेवर दुकान है एक दुकान पर गौतम कुमार बैठते हैं जिनका नाम गोपाल ज्वैलर्स है तथा दूसरे दुकान पर गौरव प्रसाद बैठते हैं जिनका नाम न्यू गोपाल ज्वैलर्स है, गौतम कुमार ने बताया कि उनके पिता भगवान श्री कृष्ण के बहुत बड़े भक्त है तथा गोपाल प्रसाद जी का घर का नाम लड्डू गोपाल है जोकि भगवान श्री कृष्ण का नाम पर पड़ा है !!
गौतम जी ने बताया कि उनके पिता बहुत थोड़ा से बिजनेस कि शुरुआत किए थे तथा आज खगड़िया के बहुत बड़े बिजनेसमैन में उनकी गीनती होती है !! गौतम जी कि माता श्री मती माधुरी देवी भी भगवान कि बहुत बड़ी भक्त है तथा मां दुर्गा का आशीर्वाद उनपर विशेष रूप से है तथा गोपाल प्रसाद भगवान शंकर के बहुत बड़े भक्त हैं, वो 23 वर्षों तक देवघर कांवर लेकर भी गए हैं, इस जन्मदिन के अवसर पर घर के सभी स्टाफ को तोहफा दिया गया।इस जन्मदिन के अबसर पर सुबह में पूरे परिवार के साथ मिलकर भगवान श्री कृष्ण भगवान, शंकर भगवान , मां दुर्गा का विशेष रूप से घर पर पूजा कराया गया।


