जगदूत न्यूज संदीप कुमार भेलौरी कि रिपोर्ट अमलतास शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के तत्वाधान में अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष भी 8 सितंबर को “विश्व साक्षरता दिवस” उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अध्यक्ष रंजीत सिन्हा, उपाध्यक्ष रंजना सिन्हा, सचिव रत्ना चौधरी, ट्रस्टी यशवीर सिन्हा, ट्रस्टी सलोनी सिन्हा, प्राचार्य उदय नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही महाविद्यालय के फाउंडर डा0 सरोज अग्रवाल के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। सर्वप्रथम आदरणीय रत्ना चौधरी जी के द्वारा डा0 सरोज अग्रवाल के जीवन वृत और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। तदुपरात संस्थान के सहायक प्राध्यापक जगमोहन चौधरी ने साक्षरता का महत्व और वैश्विक साक्षरता मिशन में भारत के योगदान को रेखांकित किया। इसके उपरांत महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा literacy drive आयोजित किया जा रहा था जिसमें “साक्षरता का स्वास्थ्य से संबंध, सफल व्यक्तियों का साक्षात्कार” और आस-पास के “वंचित बच्चों का शिक्षण | जिसमें प्रथम समूह के छात्रों ने survey research conduct किया जिससे यह पता चला कि साक्षर व्यक्ति स्वास्थय के प्रति अधिक जागरूक होता है। वहीं दूसरे समूह के छात्रों ने समाज के सफल व्यक्तियों का साक्षात्कार किया जिससे पता चला कि शिक्षा प्राप्त करने में उन्हें कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं तीसरे समूह के छात्रों ने विद्यालय छोड़ने वाले पंद्रह बच्चों को दो सप्ताह तक पढ़ाया तदुपरांत उसके प्रगति का मूल्यांकन किया।। इन्हीं किए गए कार्यों का बारी -बारी से उन्होंने presentation दिया। जिसमें रितुराज, स्नेहा, सुषमा, शालिनी, अनीता, आफ़जा खातून, स्वाति पांडेय ने प्रमुख भूमिका निभाई। पिछले दिनों महाविद्यालय में “Social and emotional learning ” विषय पर दो दिन की कार्यशाला आयोजित की गई थी जिसका प्रतिवेदन सहायक प्राध्यापिका लवली जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। और अंत में कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदरणीय रत्ना चौधरी, शशि कुमार शेखर और महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन रश्मि और स्वेता के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन B.Ed. – द्वितीय वर्ष की छात्रा नंदिनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के शिक्षाविद कलाविद एवं अन्य गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नई खबरें


