*रात के अंधेरे में पंचायत प्रधान से मिल कर लौट रहे सांखू निवासी अरविंद केसरी को अज्ञात अपराधियों ने चाकू मार किया जख्मी*
*बेहतर उपचार हेतु भेजा गया बेगूसराय,जहां इलाज के क्रम में तोड़ा दम,आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर किया सड़क जाम*
JNA/खगड़िया से कौशल कुमार का रिपोर्ट खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत बेला सिमरी पंचायत के किड्स वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पास स्कूल में लगे कैमरे को क्षतिग्रस्त कर बीते देर रात्रि दिनांक ~05,08,2025 को सीमावर्ती बेगूसराय जिले के बहुआरा पंचायत के सांखू वार्ड नं०-2 निवासी अरविंद केसरी उर्फ बोतलाहा केसरी को अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर किए जख्मी अवस्था में छोड़ हुए फरार।अगले सुबह ग्रामीणों के सूचना पर डायल 112 के मदद से बेहतर उपचार हेतु बेहोशी की हालत में बेगूसराय भेजा गया,जहां इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।वही घटना संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तार नहीं किए जाने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने खगड़िया बखरी मुख्य मार्ग के सर्वोदय मध्य विद्यालय बेला सिमरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंचे खगड़िया सदर पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सिंह,गंगौर थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ,बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान एवं गंगौर पुलिस बल।बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने अपराधियों के गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए मौजूद इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह से हर संभव अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग किए।वही मृतक के परिजन सहित पत्नी अर्चना देवी,तीन छोटे छोटे बच्चे रो~रो के बुरा हाल था ।काफी समझाने पर लोगो ने सड़क जाम हटाया।


