22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

कई दशक बाद अतिक्रमण से मुक्त हुआ डॉ० राजेन्द्र प्रसाद मार्ग, नई मछली मंडी में लौटी रौनक

*सड़क खुली, लोगों को मिली राहत | प्रशासन की कार्रवाई पर जताया आभार*

    जगदूत संवाददाता जेएनए/आर वर्मा खगड़िया शहर के डॉ० राजेन्द्र प्रसाद मार्ग पर कई दशकों से जमा अतिक्रमण को हटाकर जिला प्रशासन ने सड़क को आवागमन के लिए मुक्त कराया है। सड़क के बीचों-बीच लगे ठेले-खोमचे और मछली विक्रेताओं के कारण यातायात बाधित रहता था। अब अतिक्रमण हटने के बाद प्रशासन ने उसी स्थान पर व्यवस्थित नई मछली मंडी का निर्माण कराया है। वही अतिक्रमण हटने से डॉ० राजेन्द्र प्रसाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। एम्बुलेंस और स्कूली वाहनों को भी घंटों फंसना पड़ता था। अब सड़क पूरी तरह खुली है । और लोग राहत महसूस कर रहे हैं।नई मछली मंडी में विक्रेताओं को निर्धारित स्थान आवंटित किए गए हैं। मछली विक्रेता रामबाबू साह ने बताया, “पहले सड़क पर बैठने से पुलिस और प्रशासन परेशान करता था। अब मंडी में जगह मिली है, ग्राहक भी आसानी से आते हैं। व्यापार भी बढ़ा है। स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने कहा, “दशकों से सड़क पर गंदगी और बदबू रहती थी। अब मंडी साफ-सुथरी है और रास्ता भी खुला है। प्रशासन का यह कदम सराहनीय है।”एसडीओ खगड़िया ने बताया कि डॉ० राजेन्द्र प्रसाद मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों से अपील की कि सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करें, निर्धारित मंडी में ही कारोबार करें। जगदूत न्यूज़ एजेंसी के अनुसार खगड़िया:डॉ० राजेन्द्र प्रसाद मार्ग पर अतिक्रमण हटने के बाद खुली सड़क और नई मछली मंडी में कारोबार करते विक्रेता वही शहर वासियों व दुर दराज से आने वाले राहगीर ने कहा कई दशक वाद जिला मुख्यालय का रौनक बढ़ा है और राहगीरों के लिए भी नगर परिषद व जिला प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है की वात कही।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें