37 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

कन्हैया कुमार ने बिपक्षियों पर कसा तंज,बारी-बारी से खोले कई राज

JNA/ कौशल कुमार
पत्रकार नगर,खगड़िया ।NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए NAC रोड स्थित ‘जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा वर्तमान सरकार वोट की चोरी से बनी है।कन्हैया ने कहा कि पुलिस आम जनता की सुरक्षा की बजाय माफियाओं के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करती है।जेएनए के अनुसार कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस केवल नौजवानों पर डंडा चलाने के लिए जागती है।पूर्व जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष ने राज्य में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा सुबे में कोई भी इलाका ऐसा नहीं है जो अपराध से अछूता हो।बोले, बलात्कार और गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं ।कांग्रेस नेता कन्हैया ने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार 90 के दशक की बात करती है, लेकिन आज की स्थिति भी उससे अलग नहीं है। उन्होंने कहा आज युवाओं को बदलाव के लिए आगे आने की बात कही ।हलांकि राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। मौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार,राष्ट्रीय सचिव डॉ० चंदन यादव,ई० राजीव रंजन, कुंदन कुमार सिन्हा, अधिवक्ता सुभाष सिंह सहित दर्जनो कांग्रेस नेता मौजुद दिखे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें