37 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

मानसी हीरोज क्लब के पुर्व कप्तान मिथिलेश सिंह नहीं रहे खेल जगत को अपूरणीय क्षति

*कर्त्तव्यनिष्ठ खेल जगत के व्यक्तित्व की मिसाल थे, मिथिलेश सिंह, मुख्य सभापति प्रभा देवी*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत क्षेत्र के चकहुसैनी पंचायत वॉर्ड नंबर 14 निवासी  मिथिलेश सिंह निधन खेल जगत के लिए गहरी क्षति लेकर आया है। शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मानसी नगर पंचायत के मुख्य सभापति प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मिथिलेश सिंह केवल एक कुशल हीरोज क्लब के ही नहीं, बल्कि कर्त्तव्यनिष्ठ, दूरदर्शी और निश्कलंक व्यक्तित्व के धनी थे। मिथिलेश सिंह के बाद भी उन्होंने खेल जगत को संगठन और समाज की मजबूती के लिए निरंतर योगदान दिया। उनके निधन से जो खेल जगत और सामाजिक क्षति हुई है, उसकी भरपाई असंभव है। मानसी थाना के ए एस आई मोहम्मद रफीक आलम ने बताया कि खेल जगत के  सच्चे समाजसेवी और नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्तित्व” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि खेल जगत के गुरु का वजूद बिहार स्टेट तक सीमित नहीं होता,वह जीवन के हर मोड़ पर प्रेरणा का स्रोत बन जाता है। पुर्व विधायक पूनम देवी ने भावुक होकर कहा कि मिथिलेश सिंह खेल जगत के आदर्श थे। उनके सुसंस्कृत मार्गदर्शन को अपनाकर हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं। इसी क्रम में शंकर सिंह, आनन्द गुप्ता, दयानंद कुमार चंद्रवंशी, पप्पु रजक, मुकेश कुमार पंडित सह शिक्षक,सहित खेल प्रेमी सह हीरोज क्लब के सभी खिलाड़ी जेंस एवं महिला खिलाड़ी, मानसी नगर पंचायत के पुर्व उप प्रमुख सह वॉर्ड पार्षद हीरा लाल यादव , सेवानिवृत शिक्षक छेदी प्रसाद सिंह डॉक्टर मुकेश कुमार पप्पु, राजा कुमार सत्यम, ईश्वर कुमार, अमित कुमार छोटु, धरमवीर कुमार चंद्रावंशी, डेविड कुमार वॉर्ड पार्षद,
मिथलेश कुमार, बिट्टू कुमार ,नीतीश कुमार, गोलू कुमार,अनुज कुमार, छोटू कुमार,सौरभ कुमार ,अनुपम कुमार,सोनू अग्रवाल ,रूपेश कुमार सिंह,पंकज कुमार भगत,नीतीश जी, सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें