30.6 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने राकेश चौधरी को ज़िला नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

*कलवार सेवक समाज के युवा नेता राकेश चौधरी विगत 12 वर्षों से जुड़े हैं जदयू पार्टी से*

JNA/S.K.Verma खगड़िया। कलवार सेवक समाज के युवा नेता एवं जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जिला नागरिक परिषद, खगड़िया का गठन कर अध्यक्ष, उपाध्यक्षों तथा सदस्यों को नामित किया गया, जिसमें बिहार सरकार के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के मंत्री, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी अध्यक्ष और कलवार सेवक समाज के युवा नेता व जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने राकेश कुमार चौधरी को ज़िला नागरिक परिषद, खगड़िया का उपाध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आगे डॉ वर्मा ने कहा राकेश कुमार चौधरी जदयू पार्टी में विगत 12 वर्षों से जुड़े हुए हैं। एक सफल व्यवसाई होने के साथ साथ आम नागरिकों से जुड़े रहकर उनकी हर समस्याओं के समाधान को तत्पर रहने वाले राकेश कुमार चौधरी की क्षेत्र में एक अलग अपनी पहचान है। इन्हें बिहार सरकार द्वारा उपाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। ज़िला नागरिक परिषद, खगड़िया के नए उपाध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी को बधाईयों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में प्रमुख है ऑल इंडिया रिपोर्टर यूनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, अखिल भारतीय महिला पत्रकार महासंघ के संयोजक इन्दु प्रभा, के पी वी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर बेला कुमारी, सदर अस्पताल, खगड़िया के हेल्थ काउंसलर अभिलाष, नूतन भगत, आर के मिशन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष मनोज कुमार भगत, डॉ एच प्रसाद, डॉ वीर प्रकाश जायसवाल, कन्हाई चौधरी तथा प्रदीप भगत आदि।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें