जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया।आज खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के चम्मन टोला, बाबा टोला, मोरकाही, नन्हकू मंडल टोला, अम्बा, कल्लर टोला और दुर्गापुर, रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के जंगली टोला,बरखंडी टोला सहित कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष डाॅoअविनाश कुमार अविनाश जी, पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश डेलिगेट श्री कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान जी कांग्रेसी टीम के साथ दौरा किया,इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
पीड़ितों ने बताया कि अब तक जिला प्रशासन द्वारा कोई राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


