28.4 C
Khagaria
Tuesday, April 28, 2026

मोदी जी खिलाफ रसोई गैस की क़ीमतों मे वृद्धि , गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण रसोई गैस की क़ीमतों मे वृद्धि और गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की कड़ी में खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश के नेतृत्व में काफ़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया से विरोध प्रदर्शन करते हुए एन ए सी रोड,स्टेशन रोड,राजेन्द्र चौक से होते हुए रेलवे फ्लाइ ओवर से होकर खगड़िया समाहरणालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया एवं सरकार विरोध नारे लगाए एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला फूंकाl उक्त मौके पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा की जनता गैस के लिए सुबह से दोपहर तक लाइन में लगी है।,और मोदी जी और उनके मंत्री कह रहे हैँ,की कांग्रेस और विपक्ष पैनिक क्रिएट कर रही है,कही गैस की कोई कमी नहीं हैँ,गिरते गिरते रूपया 94 प्रति डॉलर पहुंच गया है,और गैस किल्लत पर सरकार बेशर्मी दिखा रही हैँ,लेकिन कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी इस जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ धारदार आंदोलन करेगीl उक्त मौके पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रतिनियुक्त दो खगड़िया जिला प्रभारी मनोज शर्मा और डॉ इंद्रदीप चंद्रवंशी,पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान, जिला उपाध्यक्ष सूर्यनारायण वर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता,कांग्रेस नेता शोभाकांत चौधरी,अजीत शर्मा,सुभाष रत्न,राजीव कुमार रंजन,जनार्दन यादव,लाली किन्नर,फिरोज आलम,कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सन्नी कुमार,खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी,नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी,कार्यकारी नगर अध्यक्ष एकलव्य पटेल,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया,ओबीसी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार,कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,कांग्रेस नेता राजा गुप्ता,फूलचंद्र यादव,चन्दन कुमार यादव,नीरज कुमार,विवेकानंद सिंह,प्रभात कुमार धर्मवीर,मनीष सिंह,विपिन शर्मा,दीपक यादव,छोटू यादव,गुलशन यादव, वीर प्रकाश यादव आदि शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें