जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान आरक्षी विक्रम कुमार आजाद आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चलाकर 9 व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से नो पार्किंग जोन में बाइक लगाने पर गिरफ्तार किया गया, जबकि एक व्यक्ति को खगड़िया स्टेशन में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार दसों अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।