43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने ट्रैन में छूटे ट्रॉली बैग, को सही पहचान कर यात्री को सुपूर्द किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  कंट्रोल के सूचना के आधार पर की गाड़ी सं-15667 अप के कोच सं-A-1के वर्थ सं-05 पर एक लाइट रेड कलर का छोटा ट्रॉली बैग छुट गया है । निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम आरपीएफ खगड़िया के निर्देशानुसार उक्त गाड़ी के खगड़िया आगमन पर ASI उमा शंकर सिंह ,HC आकाश चंद्र भारती व HC अजय कुमार द्वारा अटेंड कर उक्त कोच मे खोजबीन कर शिकायतकर्ता के बताए अनुसार एक पिंक कलर का छोटा ट्रॉली बैग बरामद किया गया । उक्त ट्रॉली बैग के बारे मे आसपास के यात्रियों से पूछताछ किया तो ,किसी भी यात्री अपना नही बताया , आन ड्यूटी TTE द्वारा सत्यापन किया गया कि यही बैग का है । मौके पर वीडियो ग्राफी करते हुए सउनि उमा शंकर सिंह द्वारा उपरोक्त स्टाफ के समक्ष बरामद ट्रॉली बैग को खोल कर चेक किया गया तो उसमे दो-तीन जोड़ी इस्तमाली कपड़ा ,दो डब्बा ब्लीच करने वाला क्रीम ,तीन खाली बोतल ,,एक छोटा पर्स ,जिसमे 2870/- तथा एक छोटा नाक का सुनहरे रंग का छूछी पाया गया । यात्री से संपर्क कर बात करने पर यात्री आशी आर्य ने बताई की सभी समान ठीक है। तथा गोल्डन कलर का छूछी के बारे मे बताई की वह डायमंड का है ,जिसका कीमत रु०-35000/- पैतीस हजार रुपये का है । उक्त महिला यात्री ने बताएं कि ट्रेन में अहमदाबाद से पटना के लिए यात्रा कर रही थी पटना उतारने के दौरान उनका एक ट्रॉली बैग ट्रेन में ही छूट गया जिसकी सूचना 139 के माध्यम से आरपीएफ कंट्रोल को सूचित किया था । उक्त यात्री खगड़िया पर आकर बैग प्राप्त करने मे अक्षम होने के कारण अपने संबंधित चाचा को एक आवेदन , टिकट के प्रति के साथ उक्त ट्रॉली बैग मे रखे सामान प्राप्त करने हेतु रेसूब पोस्ट खगड़िया भेजा गया । उक्त महिला यात्री के चाचा राजेश कुमार पे0 राजकिशोर महतो ,ग्राम-हाजीपुर , वॉर्ड-17 पोस्ट+थाना+जिला- खगड़िया रेसूब पोस्ट खगड़िया पर उपस्थित हुए , जिन्हें महिला यात्री के कहे अनुसार उचित पहचान एवं जांच पड़ताल के पश्चात गवाह के समक्ष ट्रॉली बैग मे रखे सभी समान को दिखा कर सुपुर्दगीनामा बना कर सभी सामान सुपुर्द किया गया। महिला यात्री ने समान प्रकार खुशी जाहिर करते हुए आरपीएफ खगड़िया को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें