जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के नाला रोड इलाके में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने सनसनी दिन प्रति दिन लगातार चोरी कि सिलसिला बढ़ते जा रहा है। चोला फाइनेंस कंपनी में कार्यरत मानसी गांव के राजाजन निवासी पंकज कुमार साह ने टाऊन थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पंकज कुमार साह ने बताया कि सुबह करीब 10:00 बजे उन्होंने अपनी बजाज पल्सर बाइक (इंजन नंबर, चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख आवेदन में है) कार्यालय के नीचे खड़ी की थी। कार्यालय के काम के सिलसिले में 11:00 बजे जब वे नीचे आए तो उनकी बाइक गायब थी। पंकज कुमार ने आशंका जताई है कि अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली। चोरी की सूचना पाकर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खगड़िया जिले के टाऊन थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही हैं।
नई खबरें


