जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
कदुआ पर सितुहा चोख
उक्त कहावत आज इंदरपुर गांव में चरितार्थ हुआ।
ज्ञातव्य हो कि जहानाबाद जिला अंतर्गत मखदुमपुर प्रखंड के पश्चिमी पाई बीघा रोड में इंदरपुर गांव है। इस गांव में पुस्त दर पुस्त से 14 परिवार रविदास जाति के लोग रहते हैं। बड़ी संख्या में स्वर्ण जातियों में भूमिहार रहते हैं।
खाता नंबर 472 जिसका प्लॉट नंबर 3553 जो आम गरमजरआ गली का प्लॉट है इसके अंतिम छोर पर यानी दक्षिण पश्चिम छोर पर रविदास यानी चमार जाति के लोग अपने खतीयाणी जमीन प्लॉट नंबर 3551तथा 3552 पर बसे हुए है।3553 प्लॉट गांव का सबसे बड़ा आमगैर मजरूआ गली है जो उत्तर रोड से निकलकर पूरे गांव घूमते हुए जिसका अंत चमर टोली में हो जाता है। स्वाभाविक तौर पर हर गांव कस्बे में गली में कुछ ना कुछ लोग बढ़ जाते हैं इस गांव में भी यही हाल है इसमें भूमिहार से लेकर सभी लोग कमोबेश गली में बढ़कर अपना मकान बन चुके हैं।चमर टोली से पश्चिम 3291 प्लॉट जिसका खाता 176 है यह जमीन प्रताप सिंह के मृत्यु के बाद लावारिस हो चुका है जिस पर अपना तथा कथित तौर पर नित्यानंद शर्मा उर्फ पंपी शर्मा अधिकार जताए हुए हैं जबकि कानूनी तौर पर अब तक जिला प्रशासन ने भी इसे अधिकार नहीं दिया है ठीक इसके पश्चिम पाई बीघा रोड है पाई बीघा रोड का कुछ हंस इसी प्लॉट से गुजर कर जाता है जिसके मुआवजा के लिए नित्यानंद शर्मा अपना दावा जाता रहा था इसी प्लॉट से पूरा चमर टोली रोड तक जाता रहा है।
एक तरफ नित्यानंद शर्मा इन चमार जातियों को इस प्लॉट से गुजर कर रोड तक जाने के लिए रोक लगा रखा है दूसरे तरफ प्लॉट नंबर 3553 जो आम गैरजरूरआ गली है इससे भी रोक लगा चुका है इसका कहना है चमार लोग भूमिहार टोला से गुजर कर नहीं जाएगा। इस गली का ढलाई उत्तर रोड से नित्यानंद शर्मा के दरवाजे तक आया है आगे इसने ढलाई करने से तथा चमार जातियों को जाने से रोक लगा रखा है तो आखिर यह चमार जाति के लोग किधर से निकलकर के जाएं यह जिला प्रशासन को बताना होगा । तथा प्रशासन को यह भी बताना होगा कि अगर 3553आमगरमजरुआ गली में अन्य लोग बड़े हुए हैं तो उन्हें इस इनक्रोचमेंट से क्यों बक्सा गाय। यह गरीबों के साथ नाइंसाफी और अमीरों के साथ दोस्ती नहीं है तो और क्या। इन गरीबों के घर कमजोर जानकर तोड़ दिया गया ।आज इन्हें घर से निकलना दूभर हो गया है उनके सारे रास्ते बंद हो गए हैं।सरकार से हम मांग करते हैं कि 3291 प्लॉट जो लावारिस है सरकार अपने कब्जे में लेकर चमरटोली का निकास इस प्लॉट से रोड तक दिया जाए तथा जिन गरीबों को घर तोड़े गए हैं उसका पैमाइश कर उन्हें बताया जाए कि उनका जमीन कहां तक है साथ ही साथ नित्यानंद शर्मा जिसने गांव में खास कर दलितों को उजड़ने में भूमिका अदा किया है जिसका वहां पर कोई जमीन नहीं है और जिसने आम गली में निकलने पर रोक लगा रखा है उस गली को चालू किया जाए एवं चमरटोलील तक अभिलंब ढलाई कर गली को बनाया जाए गांव में अशांति पैदा करने वाले नित्यानंद शर्मा पर कार्रवाई किया जाए।नित्यानंद शर्मा ने हाई कोर्ट का फैसला दिखाकर आज जो जो रविदास जाति के लोग कुछ गली में बढ़कर घर बनाए हुए थे उसे जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर का उपयोग कर घरों को तुड़वा दिया हास्यास्पद बात तो यह है की जिला प्रशासन ने भी बिना सोचे समझे कृष्ण मोहन दास जिसका मकान 3301 में था जिस पर कोई हाई कोर्ट का फैसला नहीं था उसे भी तोड़ दिया है।आज जिनके घर टूटा है उनमें कृष्णामोहन दास जगदेव दास राजू उर्फ राजेंद्र दास बल्केश्वर दास श्याम देवदास के अलावा खानापूर्ति करने के लिए पवन शर्मा का भी थोड़ा सा चहारदीवाली तोड़ा गया है।आज उक्त स्थल का जांच करने तथा जांच का रिपोर्ट प्रस्तुत करने में भाकपा मांले के जिला सचिव रामाधार सिंह मखदुमपुर प्रखंड सचिव धनेश्वर मांझी तथा जहानाबाद नगर सचिव मुकेश पासवान ने प्रेस को प्रकाशनाथ अग्रसारित किया है।उदय कुमार


