37 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

घरारी के काली मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन करने पहुंचे मुख्य पार्षद

*सांस्कृतिक कार्यक्रम के विरासत को सजो के रखने की जरूरत, फुहरपन से रहे दूर- प्रभा देवी*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी के घरारी काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित काली मेला के अंतिम समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम में उदघाटन करने पहुंचे मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के विरासत को सजो कर रखने की बात कहा। प्रभा देवी ने कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाज का धरोहर ओर विरासत है ओर इसे सजाने में कलाकारों की महती भुमिका होनी चाहिए। प्रभा देवी ने फुहरपन कार्यक्रम करने से दूर रहने की बात कही। फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत करने उपरांत मुख्य पार्षद प्रभा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की की सांस्कृतिक कार्यक्रम भाईचारा, शांति सदभाव का अनमोल रत्न है। उन्होंने कहा की मानसी नगर पंचायत मुख्य पार्षद बनने उपरांत मानसी नगर पंचायत की लगातार विकास हो रहा है।उन्होंने उपस्थित जनता से आर्शीवाद प्राप्त करते हुए कहा की हम आपके सुख दुख में हमेशा खड़ा उतरने का काम करुगीं। उन्होंने कहा की हमारे लोग हमेशा आपके सेवा में तत्पर रहते हैं। मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह, मानसी प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत कुमार, गुड्डू यादव, नितीश कुमार, चंदन कुमार, कुन्दन कुमार पासवान, नवीन पासवान, सनमुन कुमार, विभुति कुमार यादव, वार्ड पार्षद डेविड कुमार, कक्कु कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रुपेश कुमार, शिक्षक ब़टी कुमार,मेला समिति के अध्यक्ष बालेश्वर पासवान, सचिव सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार साह, पप्पू देव कुमार आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें