22.7 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

चहानी एकता के साथ महागठबंधन कुर्बानी देने को तैयार हैं में सीट बंटवारे का क्या होगा फॉर्मूला

नेटवर्क डेस्क/आर आर वर्मा
पटना ।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो गया है। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन में तेजस्वी यादव की अगुवाई में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। वहीं मुकेश सहनी भी गठबंधन की एकता के लिए कुछ सीटों की कुर्बानी देने को तैयार हैं। महागठबंधन में सीट बंटवारे का क्या होगा फॉर्मूला?
सूत्रों के अनुसार, सीट बंटवारे में सबसे बड़ा हिस्सा राजद को मिलने वाला है। अनुमान है कि उसे करीब 135-136 सीटें मिलेंगी। इनमें से लगभग 10-11 सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा और रालोजपा (पारस गुट) को दी जाएंगी। कांग्रेस को 50-52 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, तीन वामदलों को मिलाकर लगभग 34 सीटें दिए जाने की चर्चा है। मुकेश सहनी की VIP पार्टी को 18-20 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि, सहनी पहले 60 सीटों की मांग कर चुके हैं लेकिन अब वे महागठबंधन की जीत के लिए समझौते पर तैयार बताए जा रहे हैं।
कांग्रेस और राजद के सूत्रों के अनुसार, सीटों के बंटवारे का जो फॉर्मूला तैयार हुआ है उसके तहत रेस का सबसे बड़ा दल राजद होगा। जिसे करीब 135-136 सीटें मिलने का अनुमान है। इन्हीं सीटों में करीब 10-11 सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा और रालोजपा (पारस गुट) को दी जाएंगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें