जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी प्रखंड के छोटी बलहा छठ घाट की साफ सफाई में नहीं दिखे जनप्रतिनिधी को रूचि जिसमे छोटी बलहा निवासि में काफी नाराजगी, वही रतन कुमार सिंह ने बताया कि लोक आस्था कि महापर्व, छठ पर्व को लेकर अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधी का कोई ध्यान नहीं हैं जिसके करन वहा के ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखा गया। वहा के ग्रामीणों ने अपने से साफ-सफाई कार्य में तेजी लाई गई है। छठ घाट सभी समाजिक कार्यकर्ता के द्वारा साफ-सफाई कार्य किया जा रहा हैं।
श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो, इसका हर संभव ख्याल रखा जा रहा है। आम लोगों से भी अपील है कि सहयोग करें। खगड़िया मानसी प्रखंड के छोटी बलहा में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाटों की साफ-सफाई का कार्य जोरों से जारी है। घाट-बाट की साफ सफाई जारी है। मानसी प्रखंड के छोटी बलहा पंचायत क्षेत्र स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई युद्धस्तर पर जारी है। ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। रतन कुमार सिंह ने कहा छठ महापर्व को लेकर छठ घाट पर हर साल कि तरह इस साल भी हर तरह कि समुचित व्यवस्था किया जाएगा। वहीं मौके पर पहुंचे रतन सिंह, मंडल कुमार, धीरेन्द्र कुमार, राजीव कुमार, इन्दल कुमार, जयदीप कुमार, आशीष अंकूर कुमार आदि मौजूद रहे।
छोटी बलहा छठ घाटों की साफ-सफाई हुई शुरू
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


