33.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षता में आगामी बी0पी0एस0सी0 अध्यापक परीक्षा हेतु ज्वाइंट ब्रीफिंग का किया गया आयोजन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया समाहरणालय सभागार में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अध्यापक नियुक्ति प्रतियागिता परीक्षा टी आर ई.3.0 का आयोजन जिला में सफल तरीके से करने के लिए जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पाण्डे एवं पुलिस अधिक्षक खगड़िया द्वारा संयुक्त बैठक की गई। विदित हो कि इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन खगड़िया जिला में दिनांक 15.03.2024 को जिला के विभिन्न कुल 08 सेंटर्स पर किया जाना हैं। इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति संबंधी संयुक्त आदेश निर्गत किया जा चुका है। आज दिनांक 12.03.2024 को जोनल दण्डाधिकारी ,स्टैटिक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधिक्षक को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक खगड़िया द्वारा इस परीक्षा का सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निदेश दिए गए।बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अध्यापक नियुक्ति प्रतियागिता परीक्षा टी आर ई 3.0 का आयोजन 15.03.2024 को होना है जिसमे कुल 3324 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।परीक्षार्थी के प्रवेश के समय सघन फ्रिश्किंग जाँच करने, जैमर, बायोमैट्रिक की व्यवस्था, केंद्राधीक्षक को परीक्षा केंद्र पर जेनेरेटर की सुविधा बिजली व्यवस्था दुरूस्त रखने आदि का निदेश दिया गया। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 8ः30 बजे एवं द्वितीय पाली अपराह्न 1ः30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थि को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॅानिक उपकरण परीक्षा हॉल में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में ट्रेफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया को स्थल भ्रमण करने के साथ ही ट्रेफिक प्लान व उसका अनुपालन सुनिश्चिति कराने का निदेश दिया गया।इस बैठक मे अपर समाहर्ता खगड़िया, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता खगड़िया एवम गोगरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी खगड़िया , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं केन्द्राधीक्षक मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें