21.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जिला पदाधिकारी द्वारा आलमपुर गांव का निरीक्षण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अलंकृता पांडे ने जहानाबाद जिले के अमैन पंचायत स्थित आलमपुर गांव का निरीक्षण किया, जो मोरहर नदी में आये अत्यधिक पानी से प्रभावित हुआ है।निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि गांव के कुछ क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया है। जिला पदाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने मोरहर नदी की गाद सफाई की मांग रखी। इस पर बाढ़ नियंत्रण प्रबंधक, एकंगरसराय ने बताया कि गाद की सफाई एवं तटबंध निर्माण हेतु प्राक्कलन प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है।सम्मत विगहा बैराज से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं निकल पाने के कारण उत्पन्न जलजमाव की समस्या पर जिला पदाधिकारी ने सिंचाई प्रमंडल, जहानाबाद को निर्देश दिया कि वे सम्मत विगहा में अतिरिक्त गेट निर्माण हेतु विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराएँ। इसके अतिरिक्त, आलमपुर गांव के मुख्य निकास मार्ग के भर दिए जाने से पानी निकासी बाधित हो रही है। इसके समाधान हेतु जिला पदाधिकारी ने अंचल पदाधिकारी, जहानाबाद सदर एवं कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जिला पदाधिकारी ने अपील की है कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा प्रशासन के साथ सहयोग करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं आवश्यक कदम निरंतर उठाए जा रहे हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें