32.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

जिला पदाधिकारी  रिची पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर जिला स्तरीय नियोजन-सह- मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन किया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में आज दिनांक 28.02.2024 को BSDM द्वारा संचालित संकल्प योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र जहानाबाद में किया गया, जिसमें कुल 10 नियोजकों ने भाग लिया इस मेले में कुल 802 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें से 176 अभ्यर्थियों को परीक्षा/साक्षात्कार/ अगले दौर के लिये Shortlist किया गया।जिला पदाधिकारी ने नियोजन मेले की आवृति को बढाने की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही बदलते परिवेश के अनुरूप कौशल के लगातार उन्नयन के लिए अभ्यर्थियों को प्रेरित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जहानाबाद में नियोजन मेला के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने पर हर्ष प्रकट किया और युवाओं से अपिल की कि जीवन मेें हमेशा सही मार्ग का चुनाव करें भले ही प्रारंभ में अवसर छोटे हो जिला पदाधिकारी महोदय ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे या कर चुके बच्चों के वर्तमान क्रिया क्लाप की जानकारी करने की आवश्यकता पर जोड दिया गया। श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी श्री संतोष कुमार जिला कौशल प्रबंधक ने सभी गन्यमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभाग की योजनओं के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे 11 अभ्यर्थियों को स्टडी किट और स्वरोजगार के इच्छुक 2 अभ्यर्थियों को टूल किट का वितरण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।जिला पदाधिकारी ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में संचालित तीनों योजनाओं यथा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री कुशल युवा कार्यक्रम एवं स्वयं सहायता भत्ता योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रबंधक, बीआरसीसी श्रीमती कविता कुमारी एवं कर्मियों तथा निम्नवर्गीय लिपिक श्रीमती आरती देवी, जिला कौशल प्रबंधक श्री संतोष कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ श्री नवीन कुमार और कार्यालय के सभी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें