26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता के सांस्कृतिक कार्यक्रम

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

जिसका आयोजन 23 मई 2024 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ,मल्लहचक ,जहानाबाद में किया गया ,का मतदाताओं एवं आम जनों ने भरपूर लुफ्त उठाया। इस अवसर पर आप सभी को अवगत कराना चाहेंगे कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलाकार, सुश्री मैथिली ठाकुर जी का आगमन बिहार निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में आज जहानाबाद में हुआ एवं उनकी मधुर प्रस्तुति ने समा बांध दिया ।लोग मंत्रमुग्ध दिखे और फरमाइशों की झड़ी लगी रही ।सुश्री ठाकुर , लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए स्टेट की स्वीप आइकॉन है और बिहार की एक अति सम्मानित प्रेरणादाई व्यक्तित्व है ।इससे पूर्व भी 2019 के निर्वाचन में सुश्री ठाकुर मधुबनी जिला की जिला स्वीप आइकॉन भी रह चुकी है अतः निर्वाचन कार्यो में उनकी सहभागिता पूरे राज्य को बहुत लंबे समय से प्राप्त हो रही है। हिंदी से लेकर मैथिली लोकगीतों की प्रस्तुति एवं बीच-बीच में मतदाताओं का उत्साहवर्धन और 1 जून को घरों से निकलकर मतदान करने की अपील सभी मतदाताओं के मानस पटल पर जरूर अपनी छाप छोड़ेगी एवं जिला प्रशासन इस बात से आश्वस्त है कि इस बार जहानाबाद जिला में मतदान का प्रतिशत बहुत आगे जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें