33.4 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जिला संयोजक सुरेंद्र मिस्त्री के नेतृत्व में 18 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश प्रदर्शन

*केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन जिला संयोजक व बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू जिला संयोजक सुरेंद्र मिस्त्री के नेतृत्व में 18 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश प्रदर्शन*

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अरवल मोड से हॉस्पिटल मोड़ अंबेडकर चौक होते हुए श्रम अधीक्षक कार्यालय प्रदर्शन सभा में तब्दील हुआ केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन जिला संयोजक सुरेंद्र मिस्त्री ने कहें कि देश में लगातार 20 वर्षों तक निर्माण मजदूरों के द्वारा संघर्ष चला और संघर्षों के दौरान 1996 में बिहार भवन एवं सनिन्माण कर्मकार नमक अधिनियम बनी जिसके तहत 2005 में निर्माण मजदूर के कल्याणार्थ बोर्ड बनी 2008 से देश के कुछ राज्यों में लाभ मिलना शुरू हुआ लेकिन सरकार के उदासीनता के कारण सभी राज्यों में नियमित लाभ नहीं मिल रहा है श्रम कार्यालय में खासकर दलाल बिचौलियों के माध्यम से गैर मज़दूरों का निबंध धरले से जारी है देश में महंगाई बेरोजगारी दमन, हत्या, बलात्कार,लुट,चरम पर है इसे मजदूर वर्ग ही आंदोलन के द्वारा व्यवस्था परिवर्तन कर सकते हैं ट्रेड यूनियनों कि मांगे चार लेबर कोड रद्द करो, अकुशल मजदूरों के दैनिक मजदूरी 700 रुपया तथा कुशल मजदूरों को1000रुपया किया जाए, सभी निबंधित मजदूरों को अनुदान की राशि50हजार रुपया किया जाए , निबंधित मजदूरों को पोशाक की राशि 6हजार रुपया किया जाए, विवाह सहायता राशि एक लाख रुपए किया जाए , निर्माण मजदूर को शहर में ठहरने के लिए सेड, शौचालय एवं चापाकल की व्यवस्था किया जाए, सहारा इंडिया के ग्राहकों को जमा राशि शीघ्र भुगतान किया जाए , श्रम कार्यालय में प्रतिमाह सभी पदाधिकारी एवं ट्रेड यूनियन के पदाधिकारीयो के साथ बैठाक आयोजित किया जाए, वृद्धावस्था पेंशन 12 हजार रुपए किया जाए साधारण मृत्यु हित लाभ उसके आक्षित परिवारों को 5लाख रुपए दिया जाए, दुर्घटना मृत्यु हित लाभ को 10लाख रुपए दिया,या जाए प्रदर्शन में शामिल हुए बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू राज्य सचिव नाथुन जमीदार टी यू सी सी राज्य अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा केन्द्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन जिला संयोजक व बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू जिला सचिव सुरेंद्र मिस्त्री सीपीआई एम जिला सचिव जगदीश प्रसाद बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू जिला अध्यक्ष भुनेश्वर यादव इंटक जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा एटक जिला सचिव अनिल कुमार टीयूसीसी नेता पप्पू केवट, कमलेश कुमार चंचल, युटीयूसी जिला सचिव आनंद कुमार, बैजनाथ सॉव, गिरानी साव ऐक्टू जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद बुद्धेश पासवान, गंगा प्रसाद, निरंजन कुमार, विनोद कुमार, जगमोहन मिस्त्री आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें